रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा.काम) ।रतलाम विकास प्राधिकरण की विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं में निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण गुरुवार शाम को कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा किया गया।
निरीक्षण में कलेक्टर द्वारा बंजली में आडिटोंरियम निर्माण तथा कृषि उपज मंडी के सामने कर्मचारी कालोनी निर्माण हेतु भूमि चयन को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण सीईओ सुश्री निशा डामोर, एसडीएम अनिल भाना भी थे।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बंजली में आडिटोरियम निर्माण के लिए चिन्हांकित की गई करीब 5 बीघा भूमि का निरीक्षण किया। यहां पर अत्याधुनिक आडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा जो शहर के लिए एक सौगात होगी। इसी प्रकार महु-नीमच फोरलेन पर कृषि उपज मंडी के सामने कर्मचारियों के लिए 100 आवासों का निर्माण होगा। इसके लिए भी प्रस्तावित भूमि पर कलेक्टर ने अपनी सहमति दी। इसके अलावा आरटीओ आफिस के समीप ट्रांसपोर्ट नगर के लिए तथा सालाखेड़ी में 7 हेक्टेयर भूमि में स्पोर्टस काम्प्लेक्स के लिए भी स्थल निरीक्षण किया गया।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.