रतलाम, 7 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत्त डीपी से आईल चोरी करने वाली गैंग सक्रीय है। बिती रात भी ग्राम बाजनखेड़ा में बदमाशों ने आइल चोरी का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश अपनी बाइक, आइल की केन और नली छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बाइक और सामान को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुर कर दी है।
ग्रामीण भंवरलाल पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार ने मामले की जानकारी देेते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों के अंदर गांव में विद्युत्त डीपी से आइल चोरी के मामले सामने आ रहे थे। आइल चोरी के कारण डीपी बंद होने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते ग्रामीणों ने विद्युत्त डीपी की निगरानी करना शुरु कर दी थी। शुक्रवार-शनिवार रात को ग्राम बाजनखेड़ा में शासकीय डीपी से दो लोग आइल चोरी का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान वहां ग्रामीण पहुंच गए, लेकिन ग्रामीणों को आता देख बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। बदमाश अपनी बाइक, आइल भरने के लिए लाई गई तीन केन और नली वहीं छोड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 डायल को दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सामान को जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस बाइक के नम्बर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
राजस्थान की गाड़ी
मामले की जांच कर रहे सालाखेड़ी चौकी प्रभारी राजमल दायमा ने बताया कि जो गाड़ी बरामद हुई है, उस पर राजस्थान की नम्बर प्लेट लगी हुई है। गाड़ी नम्बर और चेसीस नम्बर से गाड़ी के मालिक के बारे में पता करने की कोशीश की जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.