रतलाम, 15 मई(खबरबाबा.काम)। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर बरकरार है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी 222 सीटों के रुझाान में 114 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार कर्नाटक में येदुरप्पा ही मुख्यमंत्री बनेंगे। शाम 6 बजे संसदीय दल की बैठक हो सकती है। कर्नाटक चुनाव के परिणामों के बाद पुरे देश में बीजीपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रतलाम में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोलढमाकों के बीच एक-दुसरे को कर्नाटक जीती की बधाई दी और आतीशबाजी कर जश्न मनाया।
देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। भाजपा के झंडे लहराते हुए और ढोल की थाप पर थिरकते पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं ने मल्लेश्वरम में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। कई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की।रुझानों के अनुसार बीजेपी कर्नाटक में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। शेयर बाजार में भी कर्नाटक चुनाव के परिणाम का असर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा अंक की बढ़त देखी जा रही है।वहीं, कांग्रेस को एक और राज्य का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के पास अब पंजाब, पुदुच्चेरी और मिजोरम राज्ये ही बचे है।
रतलाम में भी जश्न
कर्नाटक चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के बाद रतलाम में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप के निवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दुसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहीर की, वहीं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के निवास पर भी कर्नाटक चुनाव परिणामों के बाद जश्म का माहौल रहा। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।
अब 21 राज्यों में भाजपा का राज
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की देश के कुल 21 राज्यों में सरकार या सरकार में भागीदारी हो जाएगी। बीजेपी ने यह राज्य कांग्रेस से छीना है। 2014 में केंद्र में सरकार बनने के समय बीजेपी या एनडीए की केवल 8 राज्यों में सरकार थी, तब कांग्रेस 14 राज्यों में थी। भारत में कुल 29 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.