रतलाम, 17जून(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सालाखेड़ी ब्रांच के मैनेजर त्रिलोक सांखला ने बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट सालाखेड़ी चौकी में दर्ज कराई थी। बदमाशों ने ATM मशीन के केश बाक्स के प्रथम पैनल को तोड़कर और मशीन की वायरिंग काट कर चोरी का प्रयास किया था । इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380, 511 के तहत प्रकरण दर्ज किया था । इस मामले में SP अमित सिंह के निर्देशन में एएसपी प्रदीप शर्मा एवं सीएसपी विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने बैंक ATM में लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस मामले में आरोपी धर्मेंद्र निवासी ग्राम मांगरोल एवं जीतेंद्र निवासी ग्राम मांगरोल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ी, पेचकस ,एक कटर, एक बैग और अन्य सामान जप्त किया गया है । आरोपियों को पकड़ने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी राजमल दायमा, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह गौतम, आरक्षक संदीप ,मान सिंह चौहान, कमलेश कुमार और सैनिक किशन लाल की भूमिका रही।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.