रतलाम, 18जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के नवागत एसपी गौरव तिवारी द्वारा थानों के निरीक्षण के साथ ही महकमे में फेरबदल भी शुरू कर दिया गया है ।बुधवार रात को एसपी ने जावरा सब डिवीजन में पदस्थ 5 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया।
एसपी गौरव तिवारी जिले में पदस्थापना के बाद से ही लगातार थानों का निरीक्षण कर रहे हैं ,वही जिले के पुलिस महकमे की हर गतिविधि की जानकारी भी जूटा रहे हैं । एसपी गौरव तिवारी को जहां बदलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है ,वह तत्काल कार्यवाही भी कर रहे हैं ।बुधवार को एसपी ने जावरा सब डिवीजन के एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया ।जिन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है उनमें औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश, आरक्षक हर्षवर्धन, रिंगनोद थाने पर पदस्थ कमलेश , संजय और कालू खेड़ा थाने पर पदस्थ आरक्षक महेंद्र शामिल है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.