रतलाम, 22जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी भ्रष्टाचार,कार्य में लापरवाही और अवैध गतिविधियों के खिलाफ फूल एक्शन मोड में आ गए हैं। पूर्व में लाइन अटैच और थानों और चोकिंयो में फेरबदल की कार्रवाई के बाद रविवार को एसपी ने दीनदयाल नगर थाने पर पदस्थ एएसआई और प्रधान आरक्षक को शिकायत मिलने पर तत्काल निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी ने दीनदयाल नगर थाने में पदस्थ एक एएसआई अजमेर सिंह और प्रधान आरक्षक बद्रीलाल को निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी आवेदक विजय सिंह पिता माता प्रसाद ने एएसआई और प्रधान आरक्षक के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए कार्यवाही की ।आवेदक ने जमानत के नाम पर 5 हजार रुपए मांगने की शिकायत थी और जब आवेदक ने एसपी को मामले की शिकायत करते हुए आवेदन दिया तो यह रुपए आवेदक को वापस दे दिए गए। SP ने आवेदक की शिकायत पर सीएसपी को जांच सोपते हुए 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
