रतलाम, 18जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर के लिए बुधवार को दिल्ली से बड़ी खुशखबरी आई ।मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने रतलाम मेडिकल कॉलेज को लेटर आफ परमिशन जारी कर दिया है जिसके बाद अगस्त के प्रथम सप्ताह से मेडिकल कॉलेज का शैक्षणिक सत्र शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है
जानकारी के अनुसार रतलाम में मेडिकल कॉलेज के इस सत्र से शुरू होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से उहापोह स्थिति बनी हुई थी ।मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के पूर्व में हुए निरीक्षण में मान्यता को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया था। जिसके बाद शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने संसाधनों की पूर्ति कराते हुए एमसीआई की टीम के पुनर्निरीक्षण के प्रयास किए ।पिछले दिनों एमसीआई की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था ।इसके बाद से मेडिकल कॉलेज शुरू होने को लेकर कुछ उम्मीद बनी थी ।शहर विधायक एवं राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष चेतन काश्यप ने बताया कि बुधवार दोपहर को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मेडिकल कॉलेज शुरू होने को लेकर लेटर आफ परमिशन दे दिया गया है। इसके बाद 24 जुलाई से रतलाम मेडिकल कॉलेज की 150 सीटों के काउंसलिंग शुरू हो जाएगी । श्री कश्यप ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की डेढ़ सौ सीटों में से 15 प्रतिशत सीट नेशनल के लिए आवंटित रहेगी, शेष सीटें राज्य के लिए रहेगी।सूत्र बताते हैं कि 31 जुलाई से 3 अगस्त के मध्य विद्यार्थियों को रतलाम पहुंचना होगा और इसके बाद एमबीबीएस के प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग में उन बच्चों को भी फायदा मिलेगा जिन्होंने पूर्व में वह अपग्रेडेशन में रतलाम को चॉइस में लिया था। रतलाम के साथी ही खंडवा और विदिशा मेडिकल कॉलेज को भी मान्यता मिल गई है। तीनों कॉलेजों में कुल 400 विद्यार्थियों को MBBS में प्रवेश मिल सकेगा।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.