रतलाम,24जुलाई(खबरबाबा.काम)।एसपी गौरव तिवारी द्वारा मंगलवार को की गई जन सुनवाई मे सर्वाधिक आवेदन बाजना, शिवगढ,रावटी, सरवन और बिलपांक थाना क्षेत्र से आए। अवैध वसुली,जमीन और संपत्ति विवाद,लोन दिलाने के नाम पर रूपये लेने, ब्याजखोरी,पारिवारिक विवादजैसे मामले एसपी गौरव तिवारी के समक्ष आए।
एसपी गौरव तिवारी ने आवेदनों को तत्परता से सुनते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए तथा संबंधित थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित भी किया कि वे आपसी व जमीन विवाद मे मौके पर जाकर वास्तविकता देखे।
लोन दिलाने के नाम पर ठगी
जनसुनवाई में बाजना बस स्टेन्ड क्षेत्र में दुकान संचालक प्रकाश पिता मागीलाल ने अपने आवेदन मे बताया की जवाहर नगर निवासी विशाल ने दुकान के लिए लोन दिलाने के नाम पर 25 नवम्बर 2017 को मुझ से दस हजार रूपये लिए ,लेकीन आज तक लोन नही दिलाया और नाही रूपये वापस दे रहा है ।
इसी प्रकार सैलाना थाना के जामदाभिलान निवासी संतोष वसुनिया ने बताया की चुन्नीलाल नामक व्यक्ति ने उससे लोन दिलाने के नाम पर बीस हजार रूपये ले लिए और लोन भी नही दिलाया।पैसै मागने पर धमकी दे रहा है। SP ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्यवाही के लिए कहां है।
आभूषण और रुपए लेकर गायब हो गई दुल्हन
जनसुनवाई में जावरा निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि प्रेम नारायण निवासी देवास ,भगवान निवासी खाचरोद जिला उज्जैन ने उसका विवाह महाराष्ट्र की ज्योति नामक युवती के साथ एक लाख पैतालिस हजार रूपये लेकर कराया था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ज्योति घर से सोने चांदी के आभूषण व पाच हजार रूपये नगद लेकर चली गई ।उसके बाद से वह वापस नही आयी। प्रेम नारायण सिंह से बात की तो उसने भी यह कह दिया कि अब वह नहीं आएगी तुम्हें हो जो कर लेना।एस पी गौरव तिवारी ने इस मामले मे थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। महिला संबंधित व घरेलू हिंसा के मामलों में महिला थाना प्रभारी पिंकी आकाश को आवश्यक निर्देश भी दिए तथा उनका निराकरण काउंसलिंग के माध्यम से भी करने को कहा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.