रतलाम, 9जुलाई(खबरबाबा.काम)। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को टटोलना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने संगठन के निर्देश पर रतलाम आकर भाजपा की जिला बैठक ली। बैठक में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से सुझाव भी प्राप्त किए गए ।इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों को लेकर संगठन के सामने अपनी नाराजगी और पीड़ा भी जाहिर की।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को होटल नारायणी पैलेस में भाजपा की जिला बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कान सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की । दो सत्र में हुई बैठक में भाजपा की जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ,प्रखंड के पदाधिकारी, पूर्व विधायक ,वर्तमान विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष ,महामंत्री ,मीसाबंदी के साथी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में मंत्री पवैया और श्री लूनावत ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी चुनाव को देखते हुए अभी से जुट जाने का आह्वान किया और प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा चलाई गई जन हितेषी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। बैठक में शहर विधायक चेतन कश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ,आलोट विधायक जितेंद्र गहलोत, सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल, वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, सहित पार्टी के अन्य नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने सुनाई पीड़ा
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में जहां कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव के दृष्टिगत सुझाव प्राप्त किए गए, वहीं उपस्थित कई लोगों ने अपनी नाराजगी और पीड़ा का भी इजहार किया ।पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में अफसरशाही हावी होने का मुद्दा कई लोगों ने उठाया ।कार्यकर्ताओं की पीड़ा थी कि पदों पर बैठे व्यक्तियों की भी अफसर नहीं सुनते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अफसरशाही को लेकर कई बार शिकायतें हो चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है ।इसी तरह कुछ कार्यकर्ताओं ने दूसरे दलों से पार्टी में आए नेताओं को उनसे ज्यादा महत्व और बहुत जल्द पद मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को पद नहीं दिया गया और कई ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण पद दे दिए गए जिन्हें पार्टी में आए कुछ समय हुआ है। बैठक में शहर में सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क और उससे आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठा। इसी तरह कार्यकर्ताओं ने कई अन्य तरह की शिकायतें भी की। कार्यकर्ताओं द्वारा कही गई बातों को संगठन द्वारा भेजे गए नेताओं ने नोट किया।
भाजपा की बैठक में अफसरशाही और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर दूसरे दल से आए लोगों को पद देने पर कार्यकर्ताओं ने जताई पीड़ा, सिवरेज के कारण खुदी सड़क का मुद्दा भी उठा, जानिए बैठक में क्या हुआ-
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.