रतलाम, 30जुलाई(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के साथ रीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ही धक्का-मुक्की के जाने की खबरों के बीच प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को पत्र लिखकर उन्हें सुरक्षा की पेशकश कर दी है। इस लेटर पॉलिटिक्स के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाना तय है।
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है ।भाजपा कांग्रेस दोनों ही एक-दूसरे के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं । ताजा मामला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के साथ रीवा में हुए घटनाक्रम का है। यहां उनके द्वारा सीएम कैंडिडेट को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जाहिर करने और अभद्रता किए जाने की खबरें प्रसारित हुई है। हालांकि इस मामले में अभी बावरिया ने कोई जवाब नही दिया है और ना ही कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। ।
दरअसल, रविवार को बावरिया कार्यकर्ताओं से मिलने रीवा पहुंचे थे। यहां पत्रकारवार्ता में एक सवाल के जवाब में उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ या सिंधिया में से किसी एक मुख्यमंत्री को पद का दावेदार बताया था।जिसको लेकर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ अभद्रता कर दी। इस मामले में बावरिया सहित कांग्रेस ने तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बावरिया को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में बावरिया को पत्र लिखा है और सुरक्षा देने की पेशकश की। राजनीतिक विश्लेषक गृह मंत्री के इस पत्र के सियासी मायने निकाल रहे हैं।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.