रतलाम, 12अगस्त(खबरबाबा.काम)। शहर और जिले में चोर गिरोह लगातार सक्रिय है।बदमाश एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।अब बदमाशों ने तेजा नगर क्षेत्र स्थित एक सूने मकान सहित तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजा नगर निवासी जगदीश पिता बसंतीलाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगदीश के अनुसार उनका पूरा परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने 10 अगस्त से इंदौर गया हुआ था ।शनिवार को जब वापस लौटे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी मिली। अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग पेटी में रखे सोने चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
इधर बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनगढ़ पीठ से अज्ञात बदमाश माही नदी पुल के पास लगी हुई सोलर प्लेट चोरी कर ले गए। स्थानीय निवासी भगवान दास पिता प्रताप जी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार निवासी सुभाष पिता रतनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाश उनके ट्रैक्टर की पुरानी ट्राली चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.