रतलाम, 5अगस्त(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने जुए सट्टे सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार रात को माणक चोक थाना पुलिस ने एक स्थान पर दबिश देकर जुआ खेलते 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
माणकचौक थाना प्रभारी अशोक कुमार ननामा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्राह्मणों का वास स्थिति एक धर्मशाला में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं ।सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी ।जहां से जुआ खेलते हुए ताज मोहम्मद ,संतोष, जमील खान ,प्रेमचंद ,जावेद, कुलदीप, अकील ,संतोष गिरफ्तार किया है ।मौके से पुलिस ने 25,510 रुपए और ताश बरामद की है ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Next Article नवागत एडीएम जितेन्द्रसिंह चौहान ने किया पदभार ग्रहण
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.