रतलाम,26अगस्त(खबरबाबा.काम)। अज्ञात बदमाशों ने शनिवार-रविवार की रात शहर की मंगलमूर्ति कॉलोनी के दो सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों परिवार रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए बाहर गया था, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रविवार सुबह घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
चोरी की एक घटना निवासी सावरिया निनामा के यहां हुई तो दूसरी पड़ोस में रहने वाले अनिमेष सिंह के यहां हुई। हालाकि इन दोनों ही घरों से चोरों को बहुत ज्यादा कुछ हाथ नहीं लग सका है। एक स्थान से चोर सोने के कान के टॉप्स ले गए है, तो दूसरी जगह से कुछ नकदी चोरी गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवार के अनुसार घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर उसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे है। संभवत: चोरी की इस वारदात को उनके द्वारा अंजाम दिया गया होगा।
मंगलमूति निवासी सावरिया निनामा ने बताया कि चोर उसके यहां से दस ग्राम वजनी सोने केटाप्स व तीन जोड़ पायजेप ले गए है। बाकी सामान की तलाश में उनके द्वारा पूरे घर का सामान बिखेर दिया गया। घटना का खुलासा रविवार सुबह साली विमला के घर पहुंचने पर हुआ। उसने फोन पर घटना की सूचना दी। वह परिवार के साथ सरवन के समीप ग्राम सेमलखेड़ा में रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए गए थे। चो.री की सूचना पर वह घर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।
चोरों ने यहीं पास में रहने वाले अनिमेष सिंह के यहां भी चोरी की। वह घर में गए लेकिन उन्हे कुछ अधिक सामान यहां पर नहीं मिला। अनिमेष की माने तो उनके इस घर पर माता-पिता रहते है। वह शनिवार को गौतमपुरा गए थे, सूचना पर रविवार सुबह घर पहुंचे। उनसे चर्चा हुई तो उन्होने बताया कि कुछ नकदी व थोड़े सिक्के गए है।


Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.