रतलाम,15अगस्त(खबरबाबा.काम) । आज देश को आज़ाद हुए 71 वर्ष पूरे हो चुके है और देश 72 वा स्वतंत्र दिवस मना रहा है,इस देश को व्यवस्थागत आज़ादी तो मिल गई लेकिन हमारी अवस्था आज भी गुलामो जैसी ही है। आज़ादी के पहले हमारी मानसिकता स्वतंत्र थी लेकिन आज़ादी के बाद हमारी मानसिकता परतंत्र हो गई ।
यह बात दिगम्बर जैन संत श्री प्रमाण सागरजी महाराज ने आज स्वतंत्रता दिवस पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।
महाराजश्री ने कहा कि अंग्रेजो ने पहले इस देश को गुलाम बनाया और उसके बाद अंग्रेजों ने जितने भी वर्ष इस देश पर शासन किया उस शासन काल मे इस देश की जनता की मानसिकता को गुलाम बनाने का काम किया । 1835 में ब्रिटिश संसद में भारत की शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने का प्रस्ताव पारित किया और 1855 से अंग्रेज़ो ने देश के 7 लाख गुरुकुलों को अवैध घोषित कर दिया. इन गुरुकुलों में भाषा, संस्कृति,चरित्र निर्माण और स्वनिर्माण कि शिक्षा दी जाती थी जिसके चलते अंग्रेजो का भारत मे लंबे समय तक शासन करना संभव नही था।महाराजश्री ने कहा कि अच्छे दिन के लिए स्वयं को अच्छा बनना पड़ेगा ।
Next Article निगम भवन पर किया गया ध्वजारोहण
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.