रतलाम,7अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी सुनील सूर्या सोमवार को श्री काशीनाथ महादेव मंदिर से केदारेश्वर कावड़ यात्रा लेकर गया हुआ था। साथ में उनकी पत्नी निधि ओर परिवार के अन्य सदस्य भी गए हुए थे। शाम को जब पूरा परिवार वहां से लोटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर यहां से दो तोले की चेन, एक पेंडल 3 ग्राम का, 4 चांदी की पायल, नाक के कांटे, घडिया, अंगुठी, चांदी की बिछिया सहित कुछ नगदी 90 हजार चुरा ले गए। पुलिस ने फरियादी निधि की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.