रतलाम,21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में खाद्य विभाग की टीम ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को दो स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की जांच की। इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर बड़ी अनियमितता पाई गई है। जिसके चलते अमले ने पंप पर नौ लाख रुपए कीमत के पेट्रोल व डीजल को जब्त कर लिया है। टीम ने जब स्टाक रजिस्टर व पंप के टैंक की मात्रा में बड़ी मात्रा में अंतर सामने आया, इसके चलते जिला आपूर्ति अधिकारी विवेक सक्सेना के निर्देश पर दल ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
कलेक्टर के निर्देशों के बाद शुरू हुई जांच में पहली बार इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस पर पंप के स्टॉक में मौजूद सारा डीजल-पेट्रोल जब्त करने के आदेश जारी कर दिए। अधिकारियों के दल में जिला खाद्य एवं आपूर्ति, नापतौल विभाग व जिला खाद्य एवं औषधी विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने जब पेट्रोल-डीजल के टैंक में मौजूद मात्रा से स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया तो उसमें डीजल 1641 लीटर तो पेट्रोल 2751 लीटर कम मिला । पंपों से लिए गए नमूने जल्द ही विभाग जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भिजवाएगा। एक अन्य पंप की भी अधिकारियों ने जांच की।
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा पेट्रोल पंपों की जांच, नमूने जांच के लिए भेजें ,एक पंप पर स्टॉक में मिला अंतर, गड़बड़ी की आशंका में 9 लाख रुपए से अधिक मूल्य का पेट्रोल और डीजल जप्त
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.