नई दिल्ली, 15सितम्बर(खबरबाबा.काम)।शनिवार की दोपहर को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) लाया गया। अग्नाशय संबंधी बीमारी को लेकर डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।
6 सितंबर को अमेरिका में मेडीकल जांच कराने के बाद वापस लौटे पर्रिकर को गुरुवार की शाम को गोवा के कैंडोलिम में भर्ती कराया गया था। उन्हें इस साल की शुरूआत में करीब तीन महीने अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का उपचार किया गया था।
पर्रिकर ने शुक्रवार की शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात कर अपने स्वास्थ्य के संबंध में उन्हें जानकारी दी। उसके फौरन बाद पर्रिकर को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स लेकर जाने का फैसला किया गया। 6 सितंबर को तीसरी बार अमेरिका से लौटे पर्रिकर ने अभी तक मुख्यमंत्री का काम नहीं संभाला है। उनके वापस लौटने के फौरन बाद ही कैन्डोलिम गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।
अमेरिका में तीन महीने लंबे चले उपचार के दौरान पर्रिकर ने शासन के संचालन के लिए सुदीन धावलिककर, फ्रांसिस डीसूजा और विजय सरदेसाई की एक मंत्रिमंडल सलाहकार समिति का गठन किया था। बहरहाल उनकी दूसरी या तीसरी अमेरिका यात्रा के दौरान ऐसे किसी समिति का गठन नहीं किया गया था। हालांकि उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिये मुख्य सचिव को शक्तियां सौंपी थीं। इधर गोवा में नेतृत्व परिवर्तन के अटकले भी चल रही है ।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने खुद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। सूत्र बताते हैं कि अस्थाई रूप से किसी अन्य को राज्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.