रतलाम,22सितम्बर(खबरबाबा.काम)। सैलाना थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम एक घर में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी लोग संभ्रांत परिवार के है। पुलिस ने यह कार्रवाई घर की तीसरी मंजिल पर दबिश देकर की, जहां से 22 हजार रुपए नकद व 52 ताश पत्ते भी जब्त किए है।
एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई को सैलाना थाना प्रभारी महेश दुबे व टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने सूचना पर टीम बनाकर घर पर दबिश दी। पकड़े गए सभी लोग सैलाना नगर के निवासी है। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें महेश पिता अनिल , विपुल पिता दिलीप, राकेश पिता शैतानमल , विरेंद्र पिता बाबूलाल , मुकेश पिता भैरूलाल , हितेश पिता श्रेणिकमल , कमलराय पिता थावरचंद व पारस पिता चांदमल के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एसआई सपना राठौड़, एएसआई थानसिंह चौहान, आरक्षक शोभाराम शर्मा, आरक्षक शोकिन धाकड़, आरक्षक अनिल सोलंकी व आरक्षक ईश्वर की भूमिका सराहनीय रही।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.