रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा.काम) | बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आज गुरुवार तड़के सुबह रतलाम रेलवे स्टेशन पर दीदार हुए । वे मोहर्रम की वाअज फरमाने इंदौर जा रहे हैं। सुबह 5.28 बजे अवंतिका एक्सप्रेस से रतलाम से गुजरते वक्त कुछ देर के लिये रुके । ट्रेन 5 . 45 बजे रतलाम से उज्जैन के लिये रवाना हुई ।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हजारो समाजजनों को खैरियत की दुआ करते हुए बोहरा समाज के धर्म गुरु ने रतलाम में कहा जिस देश मे रहो उस देश के लिए वफादार बनो। शहरवासियों की तरक्की व बरकत की दुआ की।
उज्जैन में एक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वे इंदौर में मोहर्रम की वाअज फरमाने जाएंगे। सैयदना साहब के दीदार के लिए शहर ही नहीं वरन आसपास के शहरों से समाजजन के आने का सिलसिला बुधवार रात से शुरू हो गया था । रेलवे स्टेशन पर हजारो लोगों का जमावड़ा हो गया था । समाजजन बुधवार को तैयारियों में जुटे रहे। समाज के सलीम आरीफ ने बताया प्लेटफार्म नंबर-4 पर बने मालगोदाम के पास समाजजन के बैठने की व्यवस्था की थी । सैयदना साहब ने सभी को ट्रेन से बाहर आकर दीदार दिया । भीड़ नियंत्रित करने के लिए 200 बुरहानी गार्ड तो वहीं 200 शबाब कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे । तैयारियां और स्वागत तीनों आमील साहब व जमात सेक्रेटरी के निर्देशन में हुई।

Previous Articleपूर्व महापौर श्री डागा जेडआरयूसीसी मेम्बर बने
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.