रतलाम,25सितम्बर(खबरबाबा.काम)। युवक कांग्रेस ने मंगलवार को राफैल मुद्दे पर प्रदर्शन कर कान्वेंट स्कूल तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। पुतले को जलता देख पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया । पुतला दहन के लिए कांग्रेसी नेताओं को खासी मशक्कत करना पड़ी, तब जाकर कहीं वह पुतला जला सके।


पुतला दहन के लिए एक पुतला कार में रखकर कांग्रेसी कोर्ट चौराहे पर पहुंच रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस की जांच में कार में रखे पुतले पर पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने कार को रोक पुतले को जब्त कर लिया। इस बात की सूचना मिलते ही युवक कांग्रेस से जुड़े नेता फिर से नए पुतले की जुगाड़ में लग गए और करीब एक घंटे बाद पुतला बनाकर लोडिंग वाहन में छिपाकर लाए और पुलिस से नजरे बचाकर उसे वाहन से उतार जला दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ,कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ,रतलाम शहर कार्यवाहक अध्यक्ष शांति लाल वर्मा , सजंय चौधरी,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ,राकेश सोलंकी ,कैलाश पटेल ,धर्मेंद्र चौहान ,अश्विन ओहरि, सुखदेव गहलोत, तूफान सिंह सोनगरा,जेम्स चाको आदि मौजूद थे।
पहले दिया ज्ञापन
पुतला जलाए जाने के पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने बारिश से खराब फसलों का सर्वे कर पीडित किसानों को फसल बीमे का दिलाने की बात कही। इसके लिए उनके द्वारा पुराने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। बाद में संयुक्त कलेक्टर रणजीत कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस नेताआें ने शासकीय भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
