नई दिल्ली, 24फरवरी। बांग्लादेश में विमान को हाइजैक करने की कोशिश को नाकाम किया गया है. हाइजैक की कोशिश के बाद विमान की चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हाइजैकिंग की इस कोशिश के दौरान एक शख्स बंदूक के साथ विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश भी की. विमान बांग्लादेश एयरलाइंस का है जो ढाका से दुबई के लिए जा रहा था. हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों और हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार, यह विमान दुबई से चटगांव होते हुए ढाका जा रहा था. रविवार की शाम करीब 5:40 बजे उसे चटगांव हवाई अड्डे पर उतारा गया. विमान में 145 यात्री सवार थे.
अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक एक बंदूकधारी ने कॉकपिट में घुसकर कमान संभालने की कोशिश की. इसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग कराई गई जबकि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी यात्री विमान उतरने के बाद सुरक्षित उतार लिए गए हैं.
पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन ने रनवे को चारों तरफ से घेर लिया. फ्लाइट को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चटगांव में उतार लिया गया. यह विमान बोइंग 737-8 है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.