रतलाम 22 फरवरी(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज शुक्रवार को रतलाम आगमन पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद कांतिलाल भूरिया, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, आलोट विधायक मनोज चावला तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीएम कमलनाथ का आत्मीय स्वागत किया।

उज्जैन संभाग के कमिश्नर अजीत कुमार, आई.जी. राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एस.पी. गौरव तिवारी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगवानी की। इस अवसर पर अन्यअधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री कमलनाथ दोपहर 1:20 पर नामली स्थित हेलीपैड पर पहुंचे तथा वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

नामली में कार्यक्रम शुरु
मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य में नामली में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभ वितरण का शुभारंभ किया गया । योजना के तहत रतलाम जिले के 40 हजार से भी ज्यादा किसानों के 134 करोड़ रुपए से अधिक राशि के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय विभागों के लगभग 197 करोड़ रुपए लागत के 30 निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी कर रहे है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.