रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में किसान कर्ज माफी योजना के लाभ वितरण के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के रतलाम दौरे के ठीक पहले शासन ने रतलाम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल की जगह प्रशासक नियुक्त कर दिया है। आदेश आते ही तत्काल नए प्रशासक ने गुरुवार शाम को चार्ज भी ले लिया है।
संचालक मंडल को भंग कर उक्त नियुक्ति के पीछे कारण बोर्ड के कोरम में आधे से अधिक सदस्य नहीं होना बताया जा रहा है, जिस कारण से कई महत्वपूर्ण मामलों में किसी भी प्रकार का फैसला नहीं हो पा रहा था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे, कि जिला सहकारी बैंक के बोर्ड जल्द ही भंग हो सकते है, लेकिन शासन ने अपने स्तर पर सभी जगह से जानकारी जुटाई और बोर्ड को भंग करने के बजाए उनके उसके अल्पमत में आने की जानकारी मिलते ही वहां पर प्रशासक नियुक्त किए जाने से जुड़े आदेश जारी कर दिए।
अधूरा था कोरम
उपायुक्त सहकारिता परमानंद गोडरिया ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में कोरम के अभाव में बोर्ड अल्पमत में आ गया था। बोर्ड के दो सदस्यों के दिवंगत होने व चार रिक्त होने के साथ ही चार सोसायटियां 12 माह से ओवरड्यू होने के चलते इस प्रकार के हालात बने है। इसी कारण से संचालकों को हटाकर प्रशासक को नियुक्त किया गया है। शासन ने उपायुक्त सहकारिता श्री गोडरिया को ही प्रशासक नियुक्त किया है ,उनके अनुसार गुरुवार शाम को उन्होंने चार्ज संभाल लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.