भोपाल,23फरवरी(खबरबाबा.काम)। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। यहां पार्टी ने लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारी के लिए फॉर्मूला तैयार किया है। कांग्रेस ने 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य तैयार किया है और इसे ‘विन 29’ नाम दिया है।
सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 16 लोकसभा सीटों पर विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया है कि विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा के टिकट भी सर्वे कराकर बांटेंगे। लोकसभा प्रभारी और मंत्रियों ने उन्हें उम्मीदवारों के संभावित नाम बंद लिफाफे में सौंपा है। इस सूची का मिलान सर्वे से किया जाएगा और मिलान के बाद कॉमन नाम को फाइनल उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया जाएगा।
यानि कि संभावित उम्मीदवारों में से जिस प्रत्याशी का नाम सर्वे में पाया जाएगा, उसे टिकट दिया जाएगा। यदि बंद लिफाफे में नाम है और सर्वे में नहीं आता है तो पार्टी उसे टिकट नहीं देगी, या फिर उसका टिकट काट दिया जाएगा।
16 सीटों पर हुई रायशुमारी, 13 और बाकी
मुख्यमंत्री ने बीते सप्ताह में टीकमगढ़, सतना, बालाघाट, उज्जैन, रीवा, मंदसौर, होशंगाबाद, धार, शहडोल, बैतूल, सागर, खरगौन, मंडला, रतलाम, दमोह और विदिशा लोकसभा सीटों के लिए बनाए गए प्रभारियों तथा प्रभारी मंत्रियों से चर्चा कर फीडबैक लिया है। वहीं, 13 सीटों पर रायशुमारी होनी बाकी है। कमलनाथ सभी 29 सीटों पर सर्वे कराएंगे।
Previous Articleराज्य प्रशासनिक सेवा के 47 अधिकारियों की तबादला सूची जारी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.