रतलाम,5फरवरी(खबरबाबा.काम)। सैलाना के जूनवास में रहने वाले एक परिवार के सदस्य सोमवार को ठगी के शिकार हो गए। सेल्समेन बनकर बाइक पर आए तीन ठग जेवर चमकाने की बात करते हुए महिलाओं द्वारा पहने आभूषण ले गए। महिला को घटना का एेहसास हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटना के संबंध में ठगी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घटना सैलाना के जूनवास निवासी ओमप्रकाश शर्मा के यहां की है। सुबह 10.30 बजे घर पर उनकी बेटी किरण और उसकी भाभी थी। इस दौरान बदमाश वहां पहुंचे और कहा कि वे बर्तन मांजने की पावडर कंपनी से है। पाउडर के साथ सोने-चांदी के जेवर साफ करने का केमिकल फ्री है। उसका नमूना बताने की बात कहते हुए बदमाश करीब सवा तोले का मंगलसूत्र और सोने की चेन युवती से ले गए। बदमाशों ने पहले तो उसे केमिकल के कटोरे में डाला और बाद में नजर चुराकर गायब कर दिया। बदमाश के जाने के बाद युवती ने बाद में जब कटोरे में देखा तो उसमें जेवर नहीं थे। इसकी जानकारी उसने घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को दी, जिसके बाद हंगामा मच गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.