रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। लोक सभा निर्वाचन की आचार संहिता के दौरान गठित फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है ।टीम ने बुधवार को एक व्यक्ति से बरामद 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और 17 कारतूस जब्त करने की कार्रवाई की है।

एफएसटी टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम को रतलाम रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और 17 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। बंदूक के साथ पकड़ाया व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह गुजरात जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार उक्त व्यक्ति के पास बंदूक का लाइसेंस था ,लेकिन लोकसभा निर्वाचन के आचार संहिता के दौरान लाइसेंस शस्त्र थाने पर जमा कराना अनिवार्य है ,जिसके कारण उक्त व्यक्ति से बंदूक और कारतूस जप्त किए गए। टीम ने उसे सक्षम अधिकारी से विशेष अनुमति के दस्तावेज दिखाने के लिए भी समय दिया। दस्तावेज नहीं दिखाने पर बुधवार सुबह टीम ने बंदुक और कारतूस जब्त करने की कार्रवाई की।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.