रतलाम,26मार्च(खबरबाबा.काम)। चुनाव के पहले जिलेभर में जांच के लिए जुटी एफएसटी ने मंगलवार को एक बाइक सवार से एक लाख से अधिक की राशि जब्त की। युवक स्वयं को माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता रहा था, लेकिन टीम ने जब उससे जुडे़ दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका, जिसके चलते एफएसटी ने राशि जब्त कर कोषालय में जमा करा दी।

एफएसटी ने यह कार्रवाई सालाखेड़ी के पास उकाला रोड के मोड़ पर की। टीम ने बाइक सवार को रोका और उसके कंधे पर टंगे बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी मांगी तो उसका कहना था कि बैग में करीब 60 हजार रुपए रखे है। टीम ने जांच के लिए बैग मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। एफएसटी अधिकारी दुर्गेश सुरालिया के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति ने स्वयं को देवास के पास का होना बताया था। युवक से जब जांच के लिए बैग मांगा तो वह देने से मना करता रहा। उसका कहना था कि इतनी राशि वह सड़क पर अनजान लोगों को गिनने के लिए नहीं देगा।
चलो कलेक्टर कार्यालय
युवक के मना करने पर एफएसटी उसे विश्वास दिलाने के लिए कलेक्टर कार्यालय लेकर पहुंची। वहां जब गिनती शुरू हुई तो युवक के बैग से 1 लाख 11 हजार से अधिक की राशि निकली। उससे पूछताछ करने पर वह उक्त राशि कलेक्शन कर लाने की बात कहता रहा। जिन लोगों से राशि कलेक्शन की उनके संबंध में रिकॉर्ड मांगा तो वह भी नहीं दिखा सका, जिसके बाद टीम ने उक्त राशि जब्त कर कार्रवाई की।
Previous Articleविद्युत डीपी के पास लघुशंका करने गए युवक की करंट लगने से मौत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.