रतलाम,15मार्च(खबरबाबा.काम)। जिला अभिभाषक संघ चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर स्थित संघ के सभाकक्ष में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। संघ के चुनाव में इस बार कुल 36 उम्मीदवार मैदान में उतरे है।

परिसर में हर घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगाए गए है। साथ ही न्यायालय परिसर के भीतर उम्मीदवारों को प्रचार नहीं करने के निर्देश भी जारी किए है। अभिभाषक संघ के मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान की प्रक्रिया अभिभाषक संघ के नए सभाकक्ष में हो रही है। संघ के चुनाव में इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 36 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। संघ के चुनाव में कुल 648 मतदाताओं के नाम मतदान के लिए शामिल है। मतदान करने के लिए मतदाताओं को फोटो युक्त परिचय पत्र साथ लाने पर ही प्रवेश देने की प्रक्रिया है। मतदान के लिए तीन तरह के मत रखे गए है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव का एक, सहसचिव व कोषाध्यक्ष का दूसरा और कार्यकारिणी का तीसरा मत पत्र रहेगा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.