अहमदाबाद,4मार्च(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान और उसके आतंकी आकाओं को अब तक की सबसे बड़ी वार्निंग दी है. गुजरात के अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद सख्त लहजे में कहा, ‘यह नया भारत है, आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा, चुन-चुन कर बदला लेगा और जरूरत पड़ी तो दुश्मन के घर जाकर भी हिसाब चुकता करेगा. 40 साल से आतंकवाद हिन्दुस्तान के सीने में गोलियां दाग रहा है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोग कदम उठाने से डरते थे.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे सत्ता की कुर्सी की परवाह नहीं है, मुझे चिंता मेरे देश और देश के लोगों की सुरक्षा की है. मैं अब लम्बा इंतजार नहीं कर सकता. चुन-चुन के हिसाब लेना मेरी फितरत है.’ पाकिस्तान को सख्त नसीहत देते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवादी चाहे सात पाताल नीचे जाकर छिप जाएं, लेकिन हम उनको छोड़ेंगे नहीं. हम सात पाताल से भी निकालकर आतंकवादियों को मारेंगे.
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आक्रामक नजर आए. उनके अंदाज से साफ था कि अब आतंकवादियों की खैर नहीं है, फिर चाहे वो जहां जाकर छिप जाएं. इससे पहले भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ एक शुरुआत है. अभी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है. यह अब भी जारी है.
सोमवार को अहमदाबाद में पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों और उनके नेताओं पर भी करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक से विपक्ष के पेट में दर्द होता है. देश का दुर्भाग्य है कि कुछ नेता जो बयानबाजी करते हैं, उन्हें पाकिस्तान के अखबारों में हेडलाइन बना दी जाती है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.