रतलाम,14मार्च(खबरबाबा.काम)। महू रोड फोरलेन पर इप्का फैक्टरी के पास गुरुवार दोपहर लहसुन से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे के बाद वाहन में आग लग गई। हादसे के समय वाहन में चालक सहित तीन अन्य लोग सवार थे, जो बच गए। घटना की सूचना मिलते ही इप्का की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच सूचना पर नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार किसान अंबोदिया गांव से लहसुन की फसल नीमच मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान इप्का के समीप वाहन का टायर फटने से वह असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद वह पलट गई और उसमें आग लग गई। इस बीच वाहन में सवार पिकअप का चालक अंबोदिया निवासी अनवर व तीन अन्य किसान सवार थे। घटना के बाद सड़क पर लहसुन बिखर गया था, जिसे पुलिस ने एक तरफ कराया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने सड़क पर जाम न लगे उसके लिए दूसरी लेन से दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी थी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.