रतलाम 6 मार्च (खबरबाबा. काम) । लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा एक आदेश जारी कर जिले में अवकाश पर प्रतिबंध लागू किया गया है। जारी आदेश के अनुसार रतलाम जिले में केंद्र राज्य शासन एवं केंद्र तथा राज्य शासन के उपक्रम स्वायत्तशासी संस्थाओं नगरीय निकायों आदि तथा शासकीय,अर्द्धशासकीय विभागों में सेवारत अधिकारियों,कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।
बगैर जिला निर्वाचन अधिकारी की सहमति के किसी भी कार्मिक का किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अवकाश स्वीकृति अनुशंसा के लिए प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के कार्मिकों की नस्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों के अवकाश प्रकरण का निराकरण नोडल अधिकारी मेन पावर स्वयं अपने स्तर से करेंगे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.