भोपाल, 6मार्च। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर ने हैट्रिक लगा ली है। देश के सबसे स्वच्छ शहर, सबसे स्वच्छ राजधानी और 10 लाख की आबादी का सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को मिला है. इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर और भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी चुनी गयी है. 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में उज्जैन को सबसे स्वच्छ शहर चुना गया. इंदौर ने सफाई की हैट्रिक लगायी है. वो इस साल लगातार तीसरी बार स्वच्छता सर्वे में नंबर वन रहा.
दिल्ली में हुए समारोह में स्वच्छता अवॉर्ड की घोषणा की गयी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश को ये अवॉर्ड प्रदान किए. मध्य प्रदेश की ओर से मंत्री जयवर्धन सिंह ने ये पुरस्कार ग्रहण किया. भोपाल को देश की स्वच्छ राजधानी का प्रथम पुरस्कार मिला. भोपाल की ओऱ से महापौर आलोक शर्मा ने ये पुरस्कार लिया.3 से 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में उज्जैन शहर ने बाज़ी मारी. इस कैटेगरी में उज्जैन सबसे स्वच्छ शहर चुना गया.
अवॉर्ड की घोषणा होते ही इंदौर, भोपाल औऱ उज्जैन में खुशी की लहर है. इंदौर में लोगों ने मिठाई और जश्न शुरू हो गया.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.