रतलाम,24अप्रैल(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड ने कल दोपहर में भक्तन की बावडी क्षेत्र से नगदी बरामद की। वहीं रात में रेलवे स्टेशन क्षेत्र से आभूषण बरामद कर कार्यवाही की।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चेकिंग पर सख्ती दिखाई जा रही है। इसके चलते फ्लाइंग स्क्वाड के दुर्गेश सुरोलिया की टीम ने कल दोपहर में भक्तन की बावडी क्षेत्र में एक बाईक सवार को रोका ओर उसकी तलाशी ली तो अमृत सागर कालोनी निवासी प्रमोद के मंडलोई के कब्जे से 94600 रूपये बरामद किए । प्रमोद ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है और मीड टाउन में मकान मालिक से उक्त राशि लेकर घर जा रहा था। इसी प्रकार रात में फ्लाइंग स्क्वाड ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्यवाही की। टीम के दुर्गेश सुरोलिया ने बताया कि कुलदीप मुनिया ओर जीआरपी थाने के टीआई अभिषेक गौतम और उनकी टीम के साथ रात में प्लेटफार्म नंबर 4 ओर 5 को जोडने वाले ब्रिज पर खड़े थे तभी ब्रिज से जा रहे पीरूलाल पिता नाथुलाल पोरवाल निवासी शामगढ की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 19.54 लाख रूपये के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए।
Previous Articleलोकसभा चुनाव:कांतिलाल भूरिया ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.