लखनऊ,21अप्रैल। शनिवार -रविवार की मध्यरात्री आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस, ट्रक के अंदर घुस गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए. घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास की है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के पास एक बस, ट्रक के अंदर जाकर घुस गई. इस टक्कर के कारण 7 यात्रियों की मौत हो गई और 34 यात्री घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि आगे से बस के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस बल मौके पर राहत कार्य मे जुट गई थी. पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायलों को सैफई पीजीआई अस्पताल भेजा गया है.
घटना में बस का सामने के हिस्से के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला. दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान हो गई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.