रतलाम 28 मई (खबरबाबा. काम)। रतलाम जिले में आमजन को दूध, फल, सब्जी की आपूर्ति सामान्य रूप से बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
यह जानकारी दूध, फल सब्जी व्यापारियों की बैठक में दी गई। मीडिया में किसान संगठनों की हड़ताल की खबर के चलते जिला प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई थी जिसमें दूध, फल, सब्जी व्यापारी प्रतिनिधि तथा मंडी दुग्ध संघ के अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि जिले में दूध वालों, फल सब्जी वालों के सुरक्षित आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। विक्रय में भी कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सूचनाओं को शेयर करने की व्यवस्था भी की गई है।
बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कहा कि जिले मे आवागमन के विभिन्न रूट्स चिन्हित करते हुए वहां पुलिस व्यवस्था रहेगी। हाईवे पर भी इसी प्रकार के इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को 24 घंटे में कभी भी सूचना दे सकता है अथवा बात कर सकता है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.