रतलाम,19मई(खबरबाबा.काम)। देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में रतलाम जिले ने बढचढ कर हिस्सा लिया। रतलाम शहर से लेकर अंचल तक शांति के साथ मतदान हुआ। शाम को मतदान खत्म होने तक जिले में 79 फीसद मतदान होने का अनुमान है ,हालांकि अंतिम आंकड़े आना शेष है।

शहर में सुबह 7 बजे के पहले से ही केंद्रों पर कतारें लगने लगी और देर शाम तक मतदान हुआ। तमाम अटकलों को नकारते हुए लोकसभा में भी रतलाम जिले में भरपूर मतदान हुआ और सैलाना विधानसभा में अधिकांश स्थानों पर लगभग 80 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग, दिव्यांग, नय युवा, बाहर से आकर वोट डालने वालों, छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आई मां हो या मां को गोद में लेकर आए बेटों तक ने मतदान में बढकर भाग लिया।
जिले में सर्वाधिक मतदान सैलाना और रतलाम ग्रामीण विधानसभा में हुआ, जहां 80 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान करते हुए रिकार्ड बना दिया।
मतदान केंद्रों पर झूला घर की व्यवस्था की गई
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रतलाम जिले में मतदान केंद्रों पर झूला घरों की व्यवस्था भी की गई। इसका लाभ मतदान करने के लिए माताओं ने लिया। रतलाम शहर के मतदान क्रमांक 100 मतदान करने आई अर्पिता अपने बेटे पुनीत को झूले में बैठाकर आराम से मताधिकार का उपयोग किया।
क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर की गई विशेष सुरक्षा व्यवस्था
जिले में क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी यहां निष्पक्ष निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान के लिए सभी प्रबंध किए गए थे। रतलाम जिले के क्रिटिकल मतदान केंद्र83 आंबा में तैनात अर्ध सैनिक बल, मतदान केंद्र क्रमांक 01 मावता तहसील पिपलोदा में सहित अन्य क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षादस्ते तैनात थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.