रतलाम,7मई(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत टैंकर रोड पर सोमवार रात ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। इस घटना में ससुर घायल हो गया जबकि दमाद की मौत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार घटना में शांतिलाल पिता वेस्ता चरपोटा निवासी सालमगढ़ (राजस्थान)की मौत हुई है। युवक बीते कुछ माह से रतलाम में अपने ससुराल आकर मजदूरी कर रहा था। रात को ससुर रंगजी ओर नामली निवासी दूर के रिश्तेदार के साथ मिलकर शांतु शराब पी रहा था। इस दौरान तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई। जिसमें शांतिलाल की मौत हो गई और रंगजी और एक अन्य घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
मृतक के परिजन घटना की सूचना पर सुबह रतलाम पहुंचे और पीएम के बाद शव सालमगढ़ ले जाने की बात करने लगे। घटना के संबंध में कोई भी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। ससुर रंगजी की माने तो उसे नहीं मालूम उसके दामाद को किसने मारा। लेकिन उसके ऊपर उसके दामाद ने हमला किया था।
Previous Articleबस और जीप की टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.