रतलाम,6मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल रिजल्ट 91.9 प्रतिशत रहा। इस साल 13 स्टूडेंट्स ने टॉप किया हैं। उन्हें 500 में से 499 अंक मिलें। इससे पहले 2 मई को 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे । टाप 100 में एमपी से रतलाम की छाञा आस्था ने भी बाजी मारी।
सीबीएसई 10वीं क्लास में सिद्धांत पेनगोरिया, दिव्यांश वाधवा, योगेश कुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, वत्सल वार्शने, मान्या, आर्यन झा, तरु जैन, भावना एन शिवदास, ईश मदन, दिवजोत कौर जग्गी, अपूर्वा जैन, शिवानी लथ ने टॉप किया है। इनमें से 7 लड़के और 6 लड़कियां हैं। इस बार टॉप 3 पर 97 स्टूडेंट्स रहे हैं। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सीबीएसई के टॉप 3 में 97 स्टूडेंट्स रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया था। दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम के प्रखर मित्तल, आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, स्कॉटिश स्कूल, शामली की नंदिनी गर्ग और भावन विद्यालय कोचिन की श्रीलक्ष्मी 10वीं के नतीजों में पहले रैंक पर आए थे। चारों को 500 में से 499 नंबर मिले थे।
टाप 100 में रतलाम की छात्रा
टॉप 100 की सूची में मध्य प्रदेश से सिर्फ एक छात्रा ने जगह बनायी है. रतलाम की छात्रा आस्था रघुवंशी 67 वें स्थान पर रहीं.आस्था रघुवंशी, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा हैं. आस्था ने 497 मार्क प्राप्त किए. इस स्कूल में दूसरे नंबर पर प्रियदर्शिनी जैन 491.00 (98.20) और 488.00 अंक हासिल कर (97.60) आदित्य जोशी तीसरे स्थान पर रहे.रतलाम के मनन पिता संजीत मेहता ने भी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है.

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.