रतलाम 21 जून 2019/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रतलाम में सामूहिक योग प्रदर्शन आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम रतलाम के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोट विधायक श्री मनोज चावला थे ।महापौर डॉ.सुनीता यार्दे,कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, सुश्री निशा डामोर सहित अधिकारी- कर्मचारी अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यगण तथा नागरिकों ने भी सामूहिक योग अभ्यास में हिस्सा लिया।
मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।योग इंस्ट्रक्टर सुश्री आशा दुबे के निर्देशन में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। योग के सभी आसन, प्राणायाम किए गए। मुख्य अतिथि श्री मनोज चावला ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की अनुपम विधा है। इससे तन-मन स्वस्थ रहता है। पश्चिम देशों में भी इसको अपनाया जा रहा है ।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अपने उद्बोधन में आग्रह किया कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।
प्रार्थना से ध्यान तक
सामूहिक योग कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों को चालन क्रियायें, योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन,वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन,उत्थानमंडूकासन, वक्रासन,मकरासन,भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन,उत्थानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन,शवासन का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात कपालभाती, अनुलोम- विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम कराया गया।ध्यान के साथ समापन हुआ।
Previous Articleयोग को दिनचर्या में शामिल करें – मुख्यमंत्री
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.