रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। अब पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए आम जनता को थोड़ी और दूर जाना पड़ेगा। पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुरुवार को महू रोड पुलिस लाइन स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।आज से ही पुलिस कप्तान ने इसी कार्यालय में बैठना शुरु कर दिया है।

डीआरपी लाइन परिसर में बने नए कंट्रोल रूम भवन की प्रथम मंजिल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया है। ज्ञातव्य है की नए भवन में एसपी ऑफिस को शिफ्ट करने की तैयारियां लंबे समय से की जा रही थी।गुरुवार सुबह एसपी गौरव तिवारी ने नए कार्यालय में पूजा अर्चना की और नए कार्यालय का शुभारंभ किया। हालांकि 2 दिनों से पुराने एसपी ऑफिस से सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ऑफिस के सभी विभाग स्थानांतरित कर दिए गए हैं ।वहीं एएसपी भी नए भवन में ही बैठेंगे।आज से आम जनता को अपनी शिकायत लेकर नए एसपी कार्यालय जाना होगा।
इनके कार्यालय बदलने की भी तैयारी
एसपी ऑफिस के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद सीएसपी सहित कुछ अन्य अधिकारियों के कार्यालय में भी बदलाव किया जा सकता है।सीएसपी और यातायात अधिकारियों के कार्यालय भी बदल सकते हैं।
एसपी ऑफिस की शिफ्टिंग प्रक्रिया के बाद यहां सीएसपी ऑफिस शिफ्ट करने पर भी विचार चल रहा है। ऐेसा होता है तो फिलहाल दोबत्ती थाने के पीछे स्थित सीएसपी कार्यालय, वर्तमान एसपी आफिस में संचालित होगा। केवल तीनों प्रमुख अधिकारियों के ही नहीं बल्कि शिफ्टिंग के तहत सीएसपी ऑफिस खाली होने पर वहां यातायात डीएसपी ऑफिस शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और कुछ विभागीय शाखाएं पुराने ऑफिस में शिफ्ट किए जा सकते हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.