रतलाम,3जुलाई(खबरबाबा.काम)। बाजना बस स्टैण्ड स्थित एटीएम में छेडछाड करने वाले तीन आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने देर रात धर दबाचा। वारदात करने के बाद भाग रहे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए ओर उसी के आधार पर उन्हे धरदबोचा।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाजना बस स्टैण्ड पर स्थित एटीएम में चोरी करने के लिए कुछ बदमाशो ने एटीएम में छेडछाड करते हुए तोडफोड की जब बदमाश सफल नही हुए तो वे वहां से भाग निकले। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची ओर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें तीन बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। एटीएम में तोडफोड की सूचना मकान मालिक रघुवीर संधु ने एटीएम के स्टेट हेड दिनेश पिता राजेन्द्र रेटरेकर निवासी महालक्ष्मी नगर इंदोर को दी। उन्होने आकर दिनदयाल नगर थाना पुलिस में प्रकरण पंजीबद्ध करवाया जिसमें पुलिस ने धारा 380 ओर 511 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की ओर सीसीटीवी केमरे की रिकार्डिंग को खंगाला। पुलिस ने इस मामले में ईश्वर नगर निवासी पवन उपाध्याय, अर्जून थानवाल, महेन्द्र पिता रमेश टांक को देर रात धरदबोचा। पुलिस आज तीनों आरोपियो को कोर्ट पेश कर रिमांड मांगेगी ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों की भी उनसे पूछताछ की जा सके।
Previous Articleजनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश 90 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखी
Next Article फेल होने से आहत छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.