रतलाम,2अगस्त । हरियाली अमावस्या पर जिला अभिभाषक संघ द्वारा न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री शोभा पोरवाल ने अभिभाषकों के साथ पौधा रोंपा।
न्यायालय प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष दशरथ पाटीदार, सचिव प्रकाशराव पंवार और जिला विधिक सहायता अधिकारी विष्णु सोनी ने भी पौधे रोपे। इस दौरान अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष राजीव उबी, सहसचिव विकास पुरोहित सहित संघ कार्यकारिणी के सदस्यगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे।