मुंबई, 3अगस्त। नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्रा डूब गई हैं. जानकारी के मुताबिक, छात्राएं पिकनिक के लिए सुबह यहां पहुंची थीं. इस दौरान अचानक तेजी से आए पानी में चारों छात्राएं बह गईं. जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. इसमें एक छात्रा का शव बरामद भी कर लिया गया है.
बताया जा रहा है कि 7 युवतियां पिकनिक मनाने पांडवकडा इलाके में आई थीं, तभी तेज बारिश के कारण अचानक आए बाढ़ में 4 लड़कियां बह गईं. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मदद के लिए आगे बढ़ी.
कोशिश करके पुलिस ने तीन लड़कियों को किसी तरह बचा लिया. बताया जा रहा है कि चार छात्राएं बारिश में बह गई हैं. पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिल पाई है.
मुंबई में बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश की वजह से मुंबई के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरी इलाके में पानी पूरी तरह से फैल गया है. मुंबई का मलाड सबवे भी डूब गया है. साथ ही ट्रैफिक पर रोक लग गई है.
मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन भी पानी में डूबा है. ठाणे में भारी बारिश के चलते सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. मुंबई के कांदिवली इलाके में पूर्व हनुमान नगर के घरों में पानी घुस गया है. गली में घुटनों तक पानी पहुंच गया है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.