रतलाम,23अगस्त। रतलाम शहर के करीब महू नसीराबाद फोरलेन पर टोल नाके के करीब शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर टोलनाके के करीब खडे़ ट्राले में तेज गति से महाराष्ट्र से आ रही तुफान गाड़ी की टक्कर हो गई। इससे तुफान में सवार तीन लोगों की मौके पर हीे मोत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। मरने वाले व सभी घायल महाराष्ट्र के बताए जा रहे है। ये लोग राजस्थान के धार्मिक स्थल अजमेर शरीफ की जियारत करने जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
मिला शुरुआती सूचना अनुसार महाराष्ट्र के भिवंडी जिले के निवासी शफीक शैख के परिवार के 9 सदस्य तुफान में सवार थे। टोल नाके पर ट्राला नंबर एचआर 65 ए 9370 खड़ा हुआ था। इसी दौरान बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही तुफान गाड़ी एमएच 25 आर 0854 खडे़ हुए ट्राले में जा घुसी। इसके बाद घटनास्थल पर ही तीन की मृत्यु हो गई। तुफन गाड़ी में तीन छोटे बच्चे व छह बडे़ सवार थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.