नई दिल्ली, 14सितम्बर/ असम की अंतिम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की सूची शनिवार को एनआरसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित हो गई है। जिसमें 33 लाख लोगों में से कुछ का नाम शामिल है और कुछ का नहीं। बता दें 19 लाख लोगों को एनआरसी की इस अंतिम सूची में जगह नहीं मिल पाई है।
पहचान ना बताने की शर्त पर इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, “ये सूची नतीजों को किसी भी मायने में प्रभावित नहीं करेगी। यह सिर्फ एक सप्लीमेंट्री सूची है, जहां एक परिवार के सभी आवेदक जिनके पास एक ही आवेदन रसीद संख्या (एआरएन) है, अपने एआरएन नंबर के माध्यम से एक साथ ऑनलाइन स्टेटस का पता लगा सकते हैं।”
इससे पहले 31 अगस्त को एनआरसी स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रतीक हजेला के कार्यालय ने अंतिम एनआरसी सूची के प्रकाशित होने की घोषणा की थी। इस ऑनलाइन सप्लीमेंट्री सूची में वही नाम प्रकाशित हैं, जिनका नाम एनआरसी की सूची में शामिल हुआ है। इसमें उनका नाम भी शामिल है, जिनके नाम एनआरसी के मसौदे में शामिल नहीं थे और उन्होंने इसपर आपत्ति जताई थी। या फिर जिन लोगों के खिलाफ मसौदा एनआरसी में शामिल किए जाने के खिलाफ आपत्ति दर्ज की गई थी। इस सूची में वो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम अतिरिक्त ड्राफ्ट अपवर्जन सूची में 26 जून को प्रकाशित किए गए थे।
हजेला के कार्यालय ने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों के नाम एनआरसी के मसौदे में थे और जिन्हें 5 जुलाई को सुनवाई के लिए नहीं बुलाया गया था, उन्हें स्पलीमेंटरी सूची के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे एनआरसी में शामिल रहेंगे।
एनआरसी के राज्य समन्वयक कार्यालय ने कहा था कि एनआरसी के लिए कुल 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से 3,11,21,004 का नाम सूची में था और 19,06,657 लोग इससे बाहर थे।
(साभार-अमर उजाला)
Next Article रात में बाईक डिवाईडर पर चढ़ी, बाईक सवार की मौत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.