उल्लेखनीय है कि वकीलों के धरने की खबर मिलने के बाद से न्यायालय परिसर में नागरिकों की भीड़ जुट रही थी। सुबह 9:00 बजे से न्यायालय परिसर लोगों की भारी भीड़ जमा थी । धरना दे रहे अभिभाषक न्यायालय कक्ष के बाहर धरना देकर बैठे हुए थे। ठीक 11:00 बजे न्यायाधीश श्री साबिर अहमद खान न्यायालय में पहुंचे और अभियोजन अधिकारी ने पुलिस अनुसंधान कर्ता के साथ आरोपियों को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश श्री खान ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजे जाने का आदेश दिया ।इसके पश्चात अभिभाषकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए न्यायाधीश ने उक्त आवेदन को पुलिस के अनुसंधान कर्ता को भेजने का निर्देश दिया ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।
Previous Articleश्री गुरु तेग बहादुर स्कुल समिति रतलाम के सदस्य सरदार हरबंश सिंह खालसा का निधन,विद्यार्थियों का अवकाश
Next Article जोधपुर में बस और बोलेरो की भीषण टक्कर, 15 की मौत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.