रतलाम,11सितम्बर(खबरबाबा.काम)/ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध मे भाजपा प्रदेश सरकार के आवाहन पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं विधायकों ने कलेक्टर कार्यालय घंटा घड़ियाल व थाली बजाते हुए पहुंचे जहां पर जमकर नारेबाजी की।
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चैक पर एकत्रित होकर हाथो मे घंडिय़ाल, मंजीरे, थालिया बजाते हुए घंटानाद आंदोलन के माध्यम से कमलनाथ सरकार के जंगलराज को हटाने के लिए शंखनाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार सत्ता मे आई है तब से प्रदेश मे कानून का राज समाप्त हो गया है। हर तरफ अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश के हर हिस्से मे हत्याए अपहरण, लूट और बलात्कार का दौर जारी
किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया।
लुनेरा ने कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र मे किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारों को भत्ता जैसे वादे छलावा साबित हुए है। प्रदेश के किसानों के 2 लाख तक के कर्जे मात्र 10 दिनो मे माफ करने के वादे के साथ प्रदेश की सत्ता संभालने वाली कमलनाथ सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल मे प्रदेश के एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया है।
प्रदेश के किसान खाद-बीज के लिए तरस रहे है और तो और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि का पैसा भी मध्यप्रदेश के किसानों को मिलने से षडय़ंत्र पूर्वक वंचित कर रखा है।
प्रादेशिक आव्हान पर घंटानाद आंदोलन में फव्वारा चौक से नवीन कलेक्टर कार्यालय की ओर घंटा थाली बजाते हुए पहुचे।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेर, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा, मंडी अध्यक्ष रहे प्रकाश भगोरा सहित भाजपा नेता मौजूद थे। आंदोलन में बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी घंटानाद किया।
Previous Articleमथुरा से PM मोदी आज करेंगे प्लास्टिक के खात्मे की मुहिम का आगाज
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.