रतलाम-जावरा,20सितम्बर। जिले के जावरा में स्टेशन रोड पर ट्रेवल एजेंट के रूप में एवं एमपी आनलाईन संबंधी दुकान चलाने वाले युवक ने पिपलौदा रोड स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घर में ही मोजूद परिजनों को शुक्रवार सुबह मिली। मृतक ने फांसी लगाने के पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिपलौदा रोड स्थित अंबिका सीटी होम्स कालोनी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां के निवासी चंदन उम्र करीब 42 वर्ष ने अपने बेडरूम में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली ओर यह खबर कालोनीवासियों को मिली। मौके पर पहुंचे लोगो एवं पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदन की स्टेशन रोड पर केला माता मंदिर चौराहे के समीप दुकान है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नही होने से वह घर पर ही थे। बीती रात भी मां, पत्नी व दो बच्चे हाल में टीवी देखते हुए सो गए तो वहीं चंदन अपने बेडरूम में सोए थे। सुबह जब पत्नी ने उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नही खुला ओर फोन लगाने पर वह भी नही उठाया। ऐसे में मां ओर पत्नी ने मिलकर धक्के देते हुए दरवाजा खोला तो चंदन को पंखे से लटका पाया। यह देखते ही उनके होश उड गए ओर पता चलने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.