रतलाम,27सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में स्कूली छात्रा के साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी और उसके दोस्त द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में एसपी गौरव तिवारी ने अब निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मामले में एक और आरोपी को उसे घर से गिरफ्तार किया है । इस मामले में अभी तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।इधर गुरुवार शाम को आरोपियों की पुलिस रिमांड नहीं लिए जाने से आक्रोशित होकर शुरू हुआ अभिभाषकों का धरना रात भर चला। अभिभाषक संघ अध्यक्ष के अनुसार धरना अभी भी जारी है।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 10 सदस्य एसआईटी का गठन किया गया है। रतलाम सीएसपी हेमंत चौहान एसआईटी के प्रभारी होंगे। एसआईटी में औद्योगिक क्षेत्र थाना टीआई आरके सिंह, स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ,एसआई पिंकी आकाश, एसआई विजय सागरिया और साइबर सेल सहित अन्य सदस्य होंगे।
कुल 6 आरोपी गिरफ्तार
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में जांच के आधार पर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं जिसके आधार पर घटना के समय होटल में ड्यूटी पर रहे एक और मैनेजर दीपू चौहान को शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है और सीसीटीवी फुटेज, साइबर ,फॉरेंसिक आदि इसे मिले तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है । एसपी ने मामले की निष्पक्ष और बारिकी एवं गंभीरता से विस्तृत जांच का भरोसा देते हुए आम जनता से संयम रखने की अपील भी की है।
वकीलों का धरना शुक्रवार सुबह अभी भी जारी
इस मामले में गुरुवार शाम को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दौरान उनकी पुलिस रिमांड नहीं मांगे जाने से अभिभाषकगण आक्रोशित हो गए थे ,जिसके बाद उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया था। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ने बताया कि अभिभाषकों का धरना रात भर चला और शुक्रवार सुबह अभी भी अभिभाषकगण धरने पर बैठे हुए हैं।
Previous Articleराजा भोज के नाम पर होगी मेट्रो रेल परियोजना:मुख्यमंत्री कमल नाथ
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.