दिनांक 29 सितंबर 2019 रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिवस पर रतलाम जिले के समस्त लोढ़ा बंधुओं द्वारा कुलदेवी श्री बड़माताजी की महा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
उक्त महाआरती में पंडित श्री गोपाल जी शर्मा ने माता जी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी .भजनों के मध्य लोढ़ा परिवार के तपस्वियों का बहुमान किया गया .तपस्या में भाई विनय लोढ़ा का मासक्षमण तप श्री नरेंद्र जी लोढ़ा के 9 उपवास छठ कर के सात यात्रा करने वाले भाई अभिषेक लोढ़ा, भाई रत्नेश लोढ़ा, मास्टर यथार्थ लोढ़ा, मास्टर राज लोढ़ा व नवाणु यात्रा तप के आराधक मास्टर राज लोढ़ा, मास्टर प्रतीक लोढ़ा और कुमारी याशि लोढ़ा का बहुमान किया गया ।
इसके पश्चात लोढ़ा बंधुओं द्वारा महा प्रसादी ग्रहण कर श्री बड़माता जी की महा आरती की गई .महा आरती का लाभ श्रीमती कुसुम देवी बसंती लाल जी लोढ़ा सैलाना वालों ने लिया .कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग श्री प्रमोद लोढ़ा, मनोज लोढ़ा, संजय लोढ़ा, हेमंत चौधरी, दिलीप लोढ़ा, प्रकाश लोढ़ा, आजाद लोढ़ा, प्रवीण लोढ़ा, अभिषेक लोढ़ा, स्वप्निल लोढ़ा, मोहित लोढ़ा, विजय लोढ़ा, नीलेश लोढ़ा, मनीष लोढ़ा ने करा।
कार्यक्रम का संचालन संजय लोढ़ा ने करा। यह जानकारी संस्था के अभिषेक लोढ़ा ने दी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.